योग के छः महत्वपूर्ण
तत्त्व
योग के ज्ञान का सारांश छः तत्वों में दिया जा सकता है
-
1) आसन - विभिन्न प्रकार की शारीरिक मुद्राओं का
अभ्यास।
2) प्राणायाम - योग की विभिन्न तकनीकों के अभ्यास के
परिणामस्वरूप ऊर्जा का संचार।
3) विश्राम (शवासन) - तनाव को कम करने के विभिन्न अभ्यास
जो गहरे विश्राम की अनुकूल परिस्थिति कायम करते हैं एवं शारीरिक,
मानसिक एवं आध्यात्मिक भूमि पर विश्रांति पैदा करते हैं।
4) उचित आहार (प्रसाद) - खाने में सिर्फ शाकाहारी भोजन
जो पहले भोग पर चढ़ाया गया था। मांस, अंडे और मछली के सेवन का निषेध,
और हर तरह के नशीले पदार्थ का निषेध जिसमें कॉफी एवं सिगरेट भी
सम्मिलित हैं।
5) सार्वलौकिक दर्शन (वेदांत) - यह जानने का प्रयास करें
कि नामों एवं प्रकारों की दुनिया के पीछे एक प्रकृति है, एक सत्य है।
इसके लिए अद्वैत वेदांत शास्त्र का अध्ययन आवश्यक है जिसका हिंदू धर्म
में महत्वपूर्ण स्थान है।
6) ध्यान - ध्यान वह अवस्था है जब ध्यान करने वाला स्वयं
ध्येय बन जाता है।