संस्था के बारे में

*रामकृष्णानंद योग वेदांत मिशन* एक धार्मिक, लाभरहित वैदिक हिदू संस्था है जो वृन्दावन के श्री श्रीमद नरहरीदास बाबाजी महाराज और ऋषिकेश के परमपूज्य श्री श्रीमद बाबा ब्रह्मानंद महाराज के आशीर्वाद एवं प्रेरणा से संस्थापित हुआ है। इसका उद्देश्य सनातन धर्म या हिदू धर्म के कालातीत संदेश की रक्षा और प्रचार करना है।

यहां जो शिक्षा प्रधान की जाती है, वह रामकृष्णानंद स्वामी की मूलदृष्टि पर आधारित हैं। यह संस्था और इसके सभी सदस्य संपूर्ण दुनिया में धर्म-संदेश फैलाने और केन्द्र, मंदिर, मठ और आश्रम स्थापित करने के लिए हर क्षण तत्पर रहते हैं।