हठयोग
हठयोग की हमारी कक्षाएं वैदिक परंपरा के अनुसार चलाई जाती हैं। नब्बे
मिनट का सत्र होता है जिसमें आसन, प्राणायाम और विश्राम सिखाया जाता
है। हमारा प्रमुख लक्ष्य अभ्यास का आनंद उठाना व ऐसी जागरूकता का
विकास करना है जिससे हमारा तन और मन चेत जाएं। शास्त्रीय हठयोग
प्रतियोगिता रहित होता है।
यह साधक को ध्यान साधना के लिए तैयार करता है। इससे शरीर में नवीन
स्फुर्ति का अहसास होता है, साथ ही यह स्वास्थ्य के लिए लाभदायक
है।
समय सारिणी -
सोमवार से रविवार प्रातः १०.०० बजे और शाम ६.०० बजे
सोमवार से गुरुवार दोपहर १२.०० बजे
बुधवार के अतिरिक्त सोमवार से रविवार शाम ६.०० बजे